देखिये ब्लू बिकीनी में प्रियंका चोपड़ा की हॉट फोटो

2924

मुंबई। अपनी हॉलिवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। इन दिनों प्रियंका फिल्म प्रमोशन के साथ-साथ अपने दोस्तों के साथ मजा-मस्ती में भी लगी हैं। बीच पर प्रियंका की मस्ती वाली कई तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हैं, जिनमें काफी हॉट लग रही हैं प्रियंका।

प्रियंका चोपड़ा स्काई ब्लू बिकीनी में वैसे तो हॉट दिख रही थीं, लेकिन कहीं न कहीं यह मिस फिट भी दिख रही थी।इन दिनों अलग-अलग वजहों से खबरों में रह रही हैं प्रियंका।ऐसा लग रहा है कि इस बिकीनी में खुद को जबरन अजस्ट करने की कोशिश की है प्रियंका ने।

हालांकि, प्रियंका ने जमकर बीच पर इंजॉय किया।ऐसा लग रहा है कि यह बिकीनी उन्हें फिट नहीं हो रही।’देसी गर्ल’ से ‘बेवॉच गर्ल’ में ढलीं प्रियंका के फैन्स के लिए ये तस्वीरें किसी गिफ्ट से कम नहीं।

मानना पड़ेगा कि चाहे जो भी हो, प्रियंका हर कपड़ों में रहती हैं बिंदास।

प्रियंका ने किया अवैध निर्माण, बीएमसी ने थमाया लीगल नोटिस : बॉलिवुड-हॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मुंबई के अपने ओशिवारा ऑफिस में अवैध निर्माण करने के लिए बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने नोटिस भेजा है। प्रियंका के इस ऑफिस के अलावा एक और कमर्शल जगह के लिए भी प्रियंका को नोटिस भेजा गया है जिसे उन्होंने किराये पर दे रखा है।

बीएमसी ने अपनी चेकिंग में पाया प्रियंका चोपड़ा द्वारा किराए पर दी गई जगह पर चल रहे करिश्मा ब्यूटी स्पा ऐंड सलून में गैरकानूनी तरीके से एक मेजनिन फ्लोर बना रखा है। इसके अलावा बीएमसी को उस बिल्डिंग में भी अवैध निर्माण मिला है जिसका इस्तेमाल प्रियंका चोपड़ा अपने ऑफिस के तौर पर करती हैं।

प्रियंका के अलावा स्पा की मालकिन माणिक सोनी को भी बीएमसी ने नोटिस थमाया है। मानिक सोनी ने यह बताया है कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने यह फ्लोर उन्हें किराए पर दिया था।  अपने नोटिस में बीएमसी ने प्रियंका को अवैध निर्माण को हटाए जाने का निर्देश दिया है।

अगर प्रियंका इस अवैध निर्माण को नहीं हटाती हैं तो बीएमसी 30 दिन बाद खुद ही इसे गिरा देगा। एक सीनियर बीएमसी अधिकारी ने बताया, ‘हमने पहले भी इस बारे में प्रियंका चोपड़ा से कहा था कि अवैध निर्माण हटा लें लेकिन उन्होंने हमें कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद हमने महाराष्ट्र रीजनल टाउन प्लानिंग ऐक्ट के तहत उन्हें नोटिस भेजा है।’