सेक्स वर्कर्स के खिलाफ अपमानजनक भाषा पर फंसें रणवीर और अनुष्का

1860

मुंबई।  संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में एक डायलॉग को लेकर रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, फिल्म में रणबीर-अनुष्का ने एक सीन में सेक्स वर्करों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 29 जून को रिलीज होनी है। इसमें रणबीर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, ‘संजू’ के ट्रेलर के एक सीन में अनुष्का रणबीर से पूछती हैं, “तुम अपनी बीवी के अलावा कितनी और औरतों के साथ सोए हो?” इस पर रणबीर कहते हैं प्रॉस्टिट्यूट (सेक्स वर्कर) को अलग कर दें तो 308 तक याद हैं, चलो सेफ्टी के लिए 350 लिख लो।” इसके अलावा शिकायत में विक्की कौशल के एक डायलॉग पर भी आपत्ति जताई गई है।

फिल्म में लेखिका के रोल में अनुष्का: संजू में रणबीर संजय दत्त की भूमिका में हैं। परेश रावल पिता सुनील दत्त के और मनीषा कोईराला मां नरगिस की किरदार में हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा संजय की ऑटोबायोग्राफी लिखने वाली लेखिका का किरदार निभाया है। वहीं, सोनम कपूर संजय की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं।