नशा मुक्ति के लिए डॉ. साहनी को राष्ट्रपति पुरस्कार

1419

नई दिल्ली/ कोटा। विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस पर मंगलवार को कोटा के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाज सेवी डॉ. आरसी साहनी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने साहनी को देश भर में नशा विरोधी काम कर रहे तीन व्यक्तिवों के साथ सम्मानित किया।

साहनी गत तीन दशकों से अपनी सेवानिवृत्ति् के बाद से ही संवोदना सेवा समिति एवं रिसर्च फाउण्डेशन के माध्यम से नशे की लत के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। समिति के चेयरमेन के रूप में गांव गांव में तथा शहरा में भी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर अभियान को गति दे रहे हैं, उनकी प्रेरणा से अनेक लोगों ने जर्द, गुटखा, तम्बाकू, शराब आदि के नशे को त्यागा है।

नशीली दवाओं तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणाम फिल्मों के माध्यम से बताए गए। डॉ. साहनी उमबीएस अस्पताल में वरिष्ठ विशेषज्ञ के रूप में 2001 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने क उम्र के बच्चों को इस अभियान के लिए चुना जिससे कि वे युवा होने पर नशे से दूर रहें। डॉ. सीनी को विभिन्न विश्व विद्यालयों में वार्ता के लिए आमंत्रित किया जा चुका है।

नशे के दर्दनाक परिणामों से समाज को आगाह का करने में वह सिद्धह्रस्त है। उन्होंने शोध पर आधारित वंडी गेम के द्वारा खौफनाक समास्या का समाधान को मनोवैज्ञानिक तरीके से बताया । डॉ.साहनी गुरूवार को प्रातः कोटा पहुचेंगे। कई समाजिक संस्थाओं ने उनका अभिनंदन करने की घोषणा की है।