देसावरी मांग से कोटा एवं रामगंजमंडी में धनिया 50-50 रुपये क्विंटल तेज

1039

कोटा। देसावरी मांग निकलने से शुक्रवार को कोटा एवं रामगंजमंडी में धनिया 50-50 रुपये क्विंटल तेज रहा आवक 2000 और 5000 बोरी की रही। भामाशाह अनाज मंडी में आवक की कमी से धान 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा।जिंसों के भाव इस प्रकार रहे 

गेहूं मिल  1650 से 1741 लोकवान नया 1650 से 1800 पीडी नया 1650 से 1800  गेहूं टुकडी 1600 से 1850रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा  2400 से 2650 पूसा 1 2500 से 2701 पूसा 4  (1121) 2700 से 3421 धान (1509) 2000 से 2800 सोयाबीन 2400 से 3451 सोयाबीन बीज क्वालिटी 3400 से 3900 सरसो 3300 से 3621अलसी 3400 से 3721 तिल्ली  5000 से 8100 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी पुरानी 2000 से 27 00 मैथी नई 2500 से 3350 कलौजी 6000 से 7400 धनिया  बादामी नया 3400 से 4150 ईगल 3800 से 4400 रंगदार 4500 से 6150  धनिया पुराना 3000 से 3800 मूंग 3300 से 4900 उडद  2000 से 3200 चना 3000 से 3450 चना काबुली 3500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

चना पेपसी 3300 से 3500 चना  मौसमी  3000 से 3500 मसूर 3000 से 3300 ग्वार  2500से 3200 मक्का  1000 से 1250 जौ 1200 से 1400 ज्वार  1300 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन  250 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन  की आवक 7000  कट्टे  की  रही।  माल की कुल आवक 20 हजार बोरी की रही ।