मारुति सुजुकी आॅल्टो का नया अवतार 2019 में, जानिए खूबियां

864

नई दिल्ली।  मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय कार आॅल्टो का नया अवतार अगले साल यानी 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। यह न्यू जेनरेशन आॅल्टो होगी और मौजूदा मॉडल से एकदम अलग होगी। इसे नए सुरक्षा मानकों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। मारुति सुजुकी मौजूदा आॅल्टो मॉडल को इससे रिप्लेस करने की योजना बना रही है।

नई आॅल्टो साइज में पहले से ज्यादा बड़ी और स्पेसियस होगी। इतना ही नहीं, इसका माइलेज भी पहले से ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है। आॅल्टो का नया लुक काफी हद तक इग्निस से प्रेरित लगता है। रोल्ज रॉयस कलिनन SUV: यह लेडी बनी पहली भारतीय ग्राहक, जानें गाड़ी के बारे में

इस नई मारुति सुजुकी आॅल्टो में 660सीसी इंजन होगा। इसे भारत में टेस्ट भी किया जा रहा है। इसे अगले साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। नई आॅल्टो के बेस मॉडल की कीमत तीन लाख रुपये और इसके टॉप मॉडल की कीमत 4.5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। ये आॅन रोड कीमतें होंगी। इसका मुकाबला रेनॉ क्विड और दैटसन रेडि-गो से होगा।

नेक्स्ट जेनरेशन आॅल्टो के इंटीरियर्स भी शानदार होंगे। इनमें सुजुकी आॅल्टो Kei कार के कुछ रेट्रो एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसमें थ्री स्पोक स्टीयरिंग वील दिया जा सकता है। सुरक्षा के लिहाज से यह एबीएस और ड्यूल एयरबैग्स से लैस हो सकती है।

Maruti Alto 2019 के अलावा 2020 तक मारुति भारत में कई कारें लाने वाली है। यह एंट्री लेवल सेगमेंट की सबसे बेहतरीन माइलेज देने वाली कारों में से एक हो सकती है। ARAI के फ्यूल एफिशिएंसी आंकड़ों के मुताबिक, यह 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। इसमें आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी आॅप्शन दिया जा सकता है।