i3S: बीएमडब्ल्यू की इलेक्ट्रिक कार, देखिये वीडियो

915

बीएमडब्ल्यू इंडिया प्रीमियम कस्टमर्स पर फोकस कर रही है। अब यह जर्मन कंपनी भारत में i3S इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की योजना बना रही है। आइए, जानते हैं इस कार के बारे में…कंपनी ने इस नई कार को 2018 आॅटो एक्स्पो में शोकेस किया था।

BMW i3S में इलेक्ट्रिक मोटर हैं जो 184 पीएस का पॉवर और 270 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करते हैं। बीएमडब्ल्यू i3S में 33.2 Kwh लिथियम आयन बैटरी दी गई है और फुल चार्जिंग पर इसकी ड्राइविंग रेंज 200 किलोमीटर है। बैटरी को स्टैंडर्ड एसी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्जिंग में 11 घंटे लगते हैं।

इसके साथ मिलने वाला BMW I Wallbox चार्जर इसे महज 2 घंटे 45 मिनट में 80 पर्सेंट चार्ज कर देता है। BMW i3S महज 6.7 सेकंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। भारत में हाल फिलहाल इस गाड़ी का किसी से मुकाबला नहीं दिखता है।