गायत्री परिवार की ग्राम तीर्थ यात्रा शुरू

662

कोटा। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख पदाधिकारियों की 26 से 30 मई तक की ग्राम तीर्थ यात्रा प्रदक्षिणा शनिवार को विज्ञान नगर से प्रारम्भ की गई। ग्राम तीर्थ यात्रा दल को मुख्य ट्रस्टी जीडी पटेल ने ओम् की झण्डी दिखा कर रवाना किया।

उप जोन प्रभारी चतुर्भुज जोशी ने बताया कि गायत्री परिवार के मिशन के उद्देश्य के तहत जन जागरण किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य सेवा साधना के इच्छुक लोगों को यज्ञ ,संस्कार, दीप यज्ञ व सुगम संगीत के साथ भाषण संभाषण कला में प्रवीण करने तथा सद्कार्यो के लिए प्रेरित कर व्यवहारिक प्रशिक्षण देना है।

यह यात्रा कोटा विज्ञान शक्तिपीठ से प्रारम्भ हो कर इटावा, रामगंज मण्डी, कैथून, सांगोद एवं बीच में आने वाले कस्बों में जन जागरण के कार्यक्रम किए जाऐंगे। हर जगह से 10 नए साधक जुड़ते जाऐंगे। महिलाऐं भी शहरी क्षैत्रों में साथ साथ चलेंगी। जिला समन्वयक हेमराज पांचाल, उप मुख्य ट्रस्टी राम किशन सुमन यात्रा के मार्गों व रात्रि विश्राम के कार्यक्रमों को सुचिबद्ध किया है। यात्रा मार्ग के कार्यकर्त्ताओं को संदेश भेजे गए है। 30 मई को साधक वापस कोटा लौटेंगे।