वर्ष 2018 में लॉन्च होने वाली ये कारें, कीमत के लिए देखिए वीडियो

895

2018 में कई कंपनियों की नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। हम आपके लिए इनमें से कुछ कारें आपके लिए लाए हैं। यहां डालिए इन आने वाली कारों पर एक नजर…

टाटा टिगोर स्पोर्ट्स (जेटीपी एडिशन)- इसे भारत में इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये से 7.09 लाख रुपये के बीच में हो सकती है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा- इसे सितंबर 2018 में लॉन्च किया जाना है। इसकी नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपये है।
महिंद्रा एक्सयूवी700-इसे साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच है
नई ह्यूंदै सैंट्रो-ह्यूंदै सैंट्रो का नया अवतार इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च कर सकती है। इसकी नई दिल्ली में अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 4 से 6 लाख रुपये है।
टाटा 45एक्स-इसे 2018 में भारत में लॉन्च किया जाना है। इसकी नई दिल्ली में अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 6 लाख से 10 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी सियाज-इसे अगस्त 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 8.10 लाख रुपये से 12.20 लाख रुपये है।

होंडा सिविक-इसे 2018 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी नई दिल्ली में अनुमानित कीमत 15 लाख से 20 लाख रुपये है।
वोल्वो एक्ससी40-वोल्वो इस गाड़ी को 2018 के मध्य तक भारत में लॉन्च कर सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 38 लाख से 45 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी वैगन आर एमपीवी-मारुति अपनी पॉप्युलर वैगनआर को अब 7 सीटर अवतार में लॉन्च करने वाली है। इसे 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 4.55 लाख रुपये से 6.2 लाख रुपये हो सकती है।