देसावरी मांग से रामगंज मंडी में धनिया 50 रुपये तेज बिका

706

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को माल की कुल आवक 50 हजार  बोरी की रही। कमजोर उठाव से सरसों 50 रुपये और उड़द 100 रुपये क्विंटल लुढ़क गया। आवक की कमी से मेथी 100 रुपये, जौ 50 रुपये क्विंटल तेज बोली गई। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार कोटा में धनिया की 3000 और रामगंज मंडी में 5000 बोरी की आवक रही। देसावरी मांग से रामगंज मंडी में धनिया 50 रुपये ऊँचा बोला गया, जबकि एनसीडेक्स पर धनिया वायदा मामूली मंदा रहा। 

गेहूं मिल  1600 से 1675 लोकवान  नया 1600 से 1800 पी डी नया 1600 से 1800  गेहूं टुकडी 1600 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा  2400 से 2650 पूसा 1 2500 से 2621 पूसा 4  (1121) 2500 से 3225 धान (1509) 2000 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2400 से 3650 सरसो 3300 से 3621 तिल्ली  5000 से 8100 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी पुरानी 2000 से 2600 मैथी नई 2500 से 3400 धनिया  बादामी नया 3400 से 4000 ईगल  3800 से 4300 रंगदार 5000 से 6500 धनिया पुराना 3000 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग  3300 से 3800 उडद  2000 से 3300 चना 3000 से 3550 चना काबुली 4000 से 5100 चना पेपसी 3300 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। चना  मौसमी  3000 से 3700 मसूर 3000 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार  2500 से 3000 मक्का 1000 से 1300 जौ 1200 से 1400 ज्वार  1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल।    लहसुन नया 200  से 2500 रुपये प्रति क्विंटल।