शादी के बंधन में बंधे आनंद और सोनम कपूर

803

आखिरकार सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब सोनम अपने हमसफर आनंद जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। इनकी शादी  सिख रीति- रिवाज से हुई। शादी में शामिल होने के लिए उनके परिवार के अलावा बॉलिवुड से उनके करीबी फ्रेंड्स भी शामिल हुए।

बता दें कि कि सोनम और आनंद की शादी उनकी आंटी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हेरिटेज बंग्ले, रॉकडेल पर हुई। वहां इस शादी को लेकर शानदार बंदोबस्त दिखा। उनके आनंद कराज के बाद मेहमानों के लिए लंच का इंतजाम किया गया। सोनम का एक विडियो उनके फैन्स पेज के इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जिसमें उनके भाई अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन कपूर उन्हें लाते नज़र आ रहे हैं।

शाम को सोनम और आनंद की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जहां बॉलिवुड और अन्य जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं । सोनम कपूर की शादी में उनकी फ्रेंड्स करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, स्वरा भास्कर, करण जौहर, अभिषेक बच्चन, श्वेता नंदा, जैकलिन फर्नांडिस जैसे सितारों के अलावा उनके रिश्तेदार अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला, शनाया, महीप और संजय कपूर जैसे कई अन्य लोग भी दिखे।