भारत की बेस्ट माइलेज देने वाली कुछ कारें, जानिए

904

कार खरीदते वक्त फ्यूल इकॉनमी यानी ईंधन कितना खपत होगा, इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। लोग कम से कम कीमत में बेहतर से बेहतर माइलेज वाली कार खरीदने की इच्छा रखते हैं।ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं ऐसी 10 कारें जो माइलेज के मामले में आपको निराश नहीं करेंगी…
2018 मारुति सुजुकी स्विफ्ट –नई जेनरेशन स्विफ्ट को हाल ही दिल्ली ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया। यह सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर बनी है। पुराने स्विफ्ट मॉडल के मुकाबले यह 80 किलोग्राम तक हल्की है। इसमें सेम 1.2 लीटर के सरीज पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शंस हैं। नई स्विफ्ट का पेट्रोल मॉडल 22 किलोमीटर प्रति लीटर का और डीजल मॉडल 28.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
मारुति सुजुकी डिजायर- मारुति सुजुकी डिजायर भी माइलेज के मामले में बेहतरीन गाड़ी है। इसका पेट्रोल इंजन वाला मॉडल तो बेहतरीन माइलेज देता ही है लेकिन इसका डीजल मॉडल 28.40 km/l का माइलेज दे सकता है, ऐसा मारुति का दावा है। दोनों ही इंजनों को मारुति ने 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शंस के साथ ऑफर किया है।
मारुति सुजुकी सियाज- मारुति सियाज भी भारत की बेस्ट माइलेज वाली कारों में शामिल है। यह 28.09km/l का माइलेज दे सकती है। इस मिड साइज सिडैन को पहले मारुति डीलरशिप्स पर बेचा जाता था लेकिन अब यह नेक्सा आउटलेट्स पर मिलती है।
नई होंडा अमेज‌ (डीजल)– जापानी कंपनी होंडा की नई जेनरेशन अमेज सब 2 मीटर कॉम्पैक्ट सिडैन को ऑटो एक्सपो में हाल ही अनवील किया गया था। नई जेनरेशन अमेज का बाहरी डिजाइन और कैबिन भी नया है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मॉडल अाते हैं। पेट्रोल वर्जन 19kmpl और डीजल इंजन 27.4kmpl का माइलेज दे सकता है, ऐसा कंपनी का दावा है।
मारुति सुजुकी बलेनो (डीजल)-मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो का डीजल वर्जन 27.39km/l का माइलेज दे सकता है। इसे इग्निस और नई जेनरेशन डिजायर के प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है।
होंडा जैज (डीजल)-भारत में जब होंडा ने जैज को दोबारा लॉन्च किया तो इसमें कई अपडेट‌्स के अलावा 1.5 लीटर डीजल इंजन भी उतारा। यह इंजन 99 बीएचपी का पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। यह मॉडल 27.3km/l का माइलेज जेनरेट कर सकता है।
टाटा टियागो (डीजल)-इम्पैक्ट डिजाइन थीम के तहत बनने वाला यह टाटा ने इस पहली कार को लॉन्च किया। अब इसमे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन आता है। टाटा का दावा है कि स्टैंडर्ड कंडिशंस पर इसका डीजल मॉडल 27.19km/l का माइलेज देता है
मारुति इग्निस(डीजल)-पिछले साल मारुति का यह पहला प्रॉडक्ट लॉन्च था। ह्यूंदै ग्रैंड आई10 और मारुति स्विफ्ट आदि कारों से इसका मुकाबला है। ईंधन खपत के लिहाज से देखें तो यह सब 4 मीटर क्रॉसओवर भारत की बेस्ट माइलेज वाली कारों में से एक है। कंपनी का दावा है कि यह 26.08km/l का माइलेज दे सकती है।
होंडा सिटी(डीजल)-होंडा सिटी का फेसलिफ्ट मॉडल पिछले साल ही लॉन्च किया गया। इसका डीजल मॉडल 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।
​फोर्ड एस्पायर(डीजल)-फोर्ड की यह का 25.83kmpl का माइलेज दे सकती है। यह भारत की बेहतरीन माइलेज वाल कारों में से एक है।