Jeep Wrangler Road M8 SUV : घर जैसा आराम देगी

709

अमेरिकी कार कंपनी जीप ने नई एसयूवी का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है। यह एक 4 व्हीलर है जिसमें आपको घर जैसा फील मिलेगा। इसका नाम Jeep Wrangler Road M8 SUV है। इसे हाल ही न्यू यॉर्क मोटर शो में पेश किया गया।

जीप ने उत्तरी अमेरिका में अपने 1,800 मोटेल रूम्स की चेन को नया किया है और इसपर तकरीबन 650 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसी तर्ज पर जीप ने अपनी नई एसयूवी, एम8 का कॉन्सेप्ट बनाया है। फंकी लुक्स वाली इस एसयूवी को पीले और लाल रंग में रंगा गया है।

बोनट के नीचे शनदार पेंटिंग दी गई है जिसपर पहाड़ों को दिखाया गया है। लाल रंग के अलॉय वील्ज वाली इस एसयूवी का इंटीरियर काफी जानदार है। गाड़ी के भीतर इंटीरियर को मैच करते हुए बेड शीट और कवर्स दिए गए हैं। ऐसा किसी मोटेल वाला फील देने के लिए किया गया है।

इतना ही नहीं, इस गाड़ी में जीप ने फर्निचर होने का भी फील दिया है। इन सबके अलावा, जीप M8 SUV में एक रेफ्रिजरेटर, कॉफी मशीन भी है। इंटरटेनमेंट स्क्रीन से भी इसे लैस किया गया है। कुल मिलाकर देखें तो इसमें लगभग हर वो जरूरी चीज दी गई है जो कि एक घर में होती है।

इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम्स हैं। म्यूजिक, मूवीज और वेब ब्राउजिंग को आसानी से ऐक्सेस करने के लिए स्क्रीन्स हैं।
बाहर देखें तो रैंगलर में कस्टम सुपर 8 लोगो स्पेयर वील पर दिया गया है। आपको कैसी लगी यह गाड़ी, आप हमें लिखकर बता सकते हैं हमारे एनबीटी आॅटो के फेसबुक पेज पर।