ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स होंगे लॉन्च, जानिए खूबियां

923

इंडियन स्कूटर मार्केट धीमे-धीमे लगातार आगे बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में इसमें और ग्रोथ देखने को मिल सकती है। 100 से 110 सीसी सेगमेंट के बाद 125सीसी सेगमेंट में ज्यादातर कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है। अगले एक साल के भीतर कई स्कूटर्स लॉन्च होने को हैं। हम आपके लिए ऐसे ही कुछ स्कूटर्स की जानकारी लाए हैं…

हीरो ड्यूट 125 : हीरो मोटोकॉर्प ने 125सीसी सेगमेंट में एंट्री मारी है। कंपनी ने फरवरी में आॅटो एक्सपो 2018 में हीरो ड्यूट और माएस्ट्रो एज 125 स्कूटर्स को पेश किया। Hero Duet 125 को ड्यूट स्कूटर के प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। 125सीसी मॉडल में कुछ स्टाइल और फीचर अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे।

इसमें i3S स्टार्ट स्टॉप सिस्टम दिया गया है। इसमे 125सीसी का सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन होगा। यह इंजन 6750 आरपीएम पर 8.7 बीएचपी का पावर और 5,000 आरपीएम पर 10.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसकी एक्स शोरूम कीमत 57,000 रुपए से शुरू होने की उम्मीद है।

हीरो माएस्ट्रो एज 125 : ड्यूट 125 के अलावा यह स्कूटर भी हीरो लॉन्च कर सकती है। इसके डिजाइन को यूथ फोकस्ड रखा गया है। इसमें भी ड्यूट 125 वाला ही इंजन होगा। डिजिटल डिस्प्ले, बूट लाइट, मोबाइल चार्जिंग सॉकिट, साइड स्टैंड इंडिकेटर आदि इसके कुछ फीचर्स हैं। इसकी कीमत ड्यूट 125 स्कूटर से कुछ अधिक हो सकती है।

सुजुकी बर्जमैन स्ट्रीट 125 : Suzuki Burgman Street 125 ने आॅटो एक्सपो में डेब्यू किया। इस स्कूटर को मैक्सी स्कूटर की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसका बॉडीवर्क, लंबी विंडस्क्रीन और स्टेप अप स्टाइल सीट बर्जमैन स्कूटर जैसे हैं। इस स्कूटर में फुल एलईडी हेडलैम्प, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, अलॉय वील्ज, सेगमेंट फर्स्ट अजस्टबल फुट पेग पोजिशन आदि फीचर्स हैं। इसे इसी साल के मध्य से बेचना शुरू किया जा सकता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 60,000 रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है।

ट्वेंटी टू फ्लो : इंडियन स्टार्ट अप ट्वेंटी टू मोटर्स ने इसे आॅटो एक्सपो 2018 में पेश किया था। इसकी नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 74,740 रुपए रखी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत का पहला लिथियम आयन पावर्ड स्कूटर है। इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, डिजिटल कंसोल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग, एलईडी लाइट्स, जियो फेंसिंग आदि फीचर्स दिए गए हैं।

स्कूटर को ज्यादा पावर डीसी मोटर देता है। यह मोटर 90 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। पांच घंटे में बैटरी चार्ज हो जाएगी और फुल चार्ज पर 80 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकेगी। यह स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकता है। इसकी डिलिवरीज इसी साल जून से शुरू होने की उम्मीद है।

अथर एस340 :आईआईटी मद्रास के दो पूर्व छात्रों के इंडियन स्टार्ट अप, अथर एनर्जी ने इस स्कूटर को बनाया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इसी साल पेश किया जा सकता है। इसके कॉन्सेप्ट को 2016 में पेश किया गया था। लिथियम आयन बैटरी वाले इस स्कूटर को भारत में ही बनाया जाएगा। एक घंटे में इसे 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकेगा। इसमें मल्टिपल राइडिंग मोड्स, मोनोशॉक सस्पेंशन आदि फीचर्स दिए जाएंगे।

हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर : हीरो अपने सिस्टर ब्रैंड ‘हीरो इलेक्ट्रिक’ के अंडर हीरो ड्यूट का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च कर सकता है। Hero Duet E में एक इलेक्ट्रिक मोटर होगा जो कि 5 किलोवॉट का अधिकतम पावर और 14 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। हीरो का दावा है कि यह स्कूटर 0 से 60 किलोमीर प्रति घंटा की स्पीड महज 6.5 सेकंड्स में पकड़ सकता है। हीरो के मुताबिक, यह सिंगल चार्ज पर 65 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

टीवीएस क्रेआॅन बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर :टीवीएस मोटर कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक बाजार में दस्तक देने वाली है। कंपनी ने क्रेआॅन के इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल को आॅटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया था। भविष्य में इसका प्रॉडक्शन मॉडल भी देखने को मिलेगा। इसमें 12 किलोवॉट का इलेक्ट्रिक मोटर होगा जो कि 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 5.1 सेकंड्स में पकड़ सकता है। फुल चार्ज पर यह स्कूटर 80 किलोमीटर की रेंज तय कर सकता है। टीवीएस इसे कब लॉन्च करेगा, इसका डीटेल अभी कंपनी ने सार्वजनिक नहीं किया है।

महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर : महिंद्रा गस्टो बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर ला सकता है। अभी महिंद्रा टू वीलर्स अमेरिका में GenZe इलेक्ट्रिक स्कूर बेचता है। देखना होगा कि भारत में महिंद्रा इस स्कूटर को लाएगा या नहीं।