विदेशी मुद्रा भंडार 73 करोड़ डॉलर बढ़कर 421.49 अरब हुआ

718

नयी दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 09 मार्च को समाप्त सप्ताह में 72.89 करोड़ डॉलर बढ़कर 421.49 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले 02 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 16.78 करोड़ डॉलर बढ़कर 420.76 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक के यहाँ जारी आँकड़ों के अनुसार, 09 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 68.91 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 396.33 अरब डॉलर पर रही। स्वर्ण भंडार भी 2.65 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 21.55 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरार्ष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 77 लाख डॉलर बढ़कर 2.07 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 56 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.53 अरब डॉलर पर रहा।