247 करोड़ की मालकिन श्रीदेवी की इस घर से होगी विदाई

1256

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन दुबई में बाथटब में डूबने से हो गया। करीब 247 करोड़ रुपए की मालकिन की आखिरी विदाई उनके मुंबई स्थित घर भाग्य बंगला से होगी। उनके घर को सफेद रंग और फूलों से सजाया जा रहा है। आइए जानते हैं लंबे समय तक बॉलीवुड में छाई रहने वाली श्रीदेवी की नेटवर्थ के बारे में..

247 करोड़ रुपए थी नेटवर्थ
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की कुल नेटवर्थ 247 करोड़ रुपए थी। इसमें उनके तीन घर और 7 गाड़ियां शामिल थी। उनकी गाड़ियों की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए थी। वह चिंग्स चाइनीज, लक्स और तनिष्क जैसे ब्रांड्स की ब्रांड एंबेस्डर भी थी। इसके अलावा उनके पास 3 घर थे जिसकी कीमत 62 करोड़ रुपए तक थी। उनकी सालाना इनकम ब्रांड एन्डोर्समेंट और फिल्मों के जरिए करीब 13 करोड़ रुपए थी।

इंस्टाग्राम पर अक्सर शेयर करती थी फोटो
श्रीदेवी मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में अपने पति बोनी कपूर और दो बेटियों खुशी और जाह्न्वी कपूर के साथ रहती थी। उनके पास पोर्शे, ऑडी और फोर्ड की कारें हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी, अपने घर और परिवार के लोगों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी। वह अक्सर पार्टियों में जाने से पहले अपने घर में खींची फोटो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी।

मुंबई के घर से होगी आखिरी विदाई
मुंबई स्थित भाग्य बंगलो में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी आखिरी ख्वाहिश के मुताबिक, विदाई में इस्तेमाल होने वाली हर चीज सफेद रंग की होगी। श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सब कुछ सफेद हो।