‘बाहुबली 2’ ने तीन दिन में कमा लिए 500 करोड़

1050

मुम्बई। ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ एेतिहासिक कमाई की तरफ तेजी से बढ़ रही है। महज तीन दिन में इस फिल्म ने दुनियाभर से 500 करोड़ से ज्यादा ग्राॅस कमाई की है।भारत से मिली कमाई का नेट आंकड़ा पहले वीकेंड पर करीब 325 करोड़ रहा।

ग्राॅस कमाई करीब 385 करोड़ रुपए रही। इसे विदेश में 120 करोड़ रुपए ग्राॅस मिले हैं।इस तरह कुल ग्राॅस कमाई 500 करोड़ को पार कर गई है। बता दें कि भारत में जो ओपनिंग हासिल की जो आज तक किसी फिल्म ने नहीं देखी। पहले दिन 121 करोड़ की कमाई भारत में किसी फिल्म ने नहीं की। यह सभी संस्करणों का जोड़ है।

हिंदी संस्करण से इसे पहले दिन 41करोड़ रुपए की रकम हासिल हुई थी। दूसरा दिन भी जोरदार रहा और लगभग 40 करोड़ इस फिल्म को हिंदी भाषाइयों ने दे दिए। तमिल, तेलुगु, मलयालम की कमाई से दो दिन का कुल जोड़ 224 करोड़ रुपए के पार जा पहुंचा। अब संडे के सटीक आंकड़ों का इंतजार है।

जानकार मान रहे हैं कि यह भी भव्य होंगे और तीन दिन की कमाई 325 करोड़ रुपए से पार जाना तय है।भारत में इस फिल्म को 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। दक्षिण भारत में 650 परदों पर इसे रिलीज किया गया। जहां तक फिल्म की बात है, मिले-जुले रिव्यूज इसे मिले, फिर भी लंबे समय तक माहौल बना रहने वाला है।

दुनिया भर में लगभग 9000 स्क्रीन्स पर यह रिलीज हुई है। अमेरिका में यह 1100 स्क्रीन पर लगी है। बाकी देशों में यह 1400 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है।यह फिल्म चार भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में लगी है। एसएस राजमौली की इस फिल्म में राणा दग्गुबाती, प्रभास, रमैया कृष्णन, सत्यराज और तमन्ना भाटिया ने खास रोल निभाए हैं।