अब कोटा से 15 मिनट में डाढ़ देवी पहुंच सकेंगे, बना सीधा रास्ता

1222

कोटा।  संभाग के लोगों की आस्था का केन्द्र डाढ़देवी माताजी तक आने-जाने के लिए लोगों को अब पक्का रास्ता मिलेगा। यूआईटी ने ढाई करोड़ की लागत से इसे तैयार किया है। जिसका लोकार्पण रविवार को विधायक भवानी सिंह राजावत ने किया।

इस मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बरसों से उबड़-खाबड़ और टेढ़ा मेढ़ा था, लोग गिरते पड़ते दुर्घटना का शिकार होते मंदिर तक पहुंचते थे। श्रीराम नगर के भीड़ भरे इलाके से गुजरकर दाईं मुख्य नहर के किनारे किसी जमाने में कच्चे रास्ते पर होकर डाढ़ देवी जाया करते थे।

लेकिन अब धाकडख़ेड़ी से 15 मिनट में डाढ़ देवी पहुंच सकेंगे। इस दौरान राजावत ने कहा कि रियासतकालीन डाढ़ देवी मंदिर से पूरे संभाग के लोगों की आस्था जुड़ी हुई देखकर उन्होंने वहां तक पहुंचने के मार्ग को चौड़ा व नवीनीकरण करने का संकल्प लिया।

उम्मेद गंज से डाढ़ देवी तक के रोड को चौड़ा करने और सुदृढ़ीकरण का 3 करोड़ की लागत से होने वाले काम का भी इसी माह शिलान्यास करके शुरू कर दिया जाएगा। समारोह के अध्यक्षता करते हुए यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने कहा कि डाढ़ देवी का रोड़ बनना बहुत मुश्किल काम था लेकिन हमने इसे आसान बनाकर देवी के चरणों में समर्पित कर दिया।

समारोह को उपमहापौर सुनीता व्यास, थोक फल सब्जीमंडी के अध्यक्ष ओम मालव, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह राठौड़, देहात उपाध्यक्ष योगेन्द्र नंदवाना, हेमराज नागर, ओम खटाणा, शहर जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष मनीष गालव, स्थानीय पार्षद सुरेश मीणा ने भी संबोधित किया।