ऑटो एक्सपो 7 फरवरी से, शानदार गाड़ियों और बाइक्स का होगा दीदार

997

​नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में 9 से 14 फरवरी तक लोग शानदार गाड़ियों और बाइक्स का दीदार कर सकेंगे। इस बार एक्सपो में 24 नई गाड़ियां लॉन्च होंगी। आयोजकों ने एक्सपो में पहुंचने के लिए नोएडा के ओखला बर्ड सैंक्चुअरी से फ्री शटल सर्विस की व्यवस्था की है। 

ज्यादा गाड़ियां होंगी लॉन्च
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से बताया कि वैसे तो ऑटो एक्सपो 7 से 14 फरवरी तक चलेगा। लेकिन आम पब्लिक के लिए यह 9 फरवरी से शुरू होगा। 7 और 8 फरवरी को नई गाड़ियों की लॉन्चिंग होगी। दुनिया के 7वें सबसे बड़े ऑटो एक्सपो में इस बार 24 नई गाड़ियां लॉन्च की जाएंगी। पिछली बार ऑटो एक्सपो में 11 लॉन्च हुए थे।

रोज आएंगे एक लाख विजिटर्स!
इस बार ऑटो एक्सपो में 6 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। पिछली बार भी हर रोज एक लाख दर्शक पहुंचे थे। उनकी संख्या को देखते हुए ही इस बार ऑटो एक्सपो का आयोजन का एक दिन बढ़ा दिया गया है। ऑटो एक्सपो में आने वाले लोगों को नोएडा के ओखला बर्ड सेंक्चुरी से फ्री शटल सर्विस मिलेगी। इसके लिए लोगों को टिकट या पास दिखाना होगा।

फैमिली के लिए मनोरंजन का फुल इंतजाम
आयोजकों ने बताया कि परिवार के साथ ऑटो एक्सपो आने वाले लोग सिर्फ नई-नई गाड़ियों का ही दीदार नहीं करेंगे, बल्कि उनके लिए मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध होंगे। एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर-5 में दर्शकों के लिए मोटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा।

हॉल नंबर-12 में बच्चों के खेलने के लिए ऑटो गेमिंग एरिना बनाया जाएगा। इसी हॉल में फ्यूचर डिकोडेड, कार्टिस्ट और इंडियन ऑटोमोबाइल के 70 सालों की झलक भी मिलेगी। वहीं आउटडोर में सेफ्टी राइट्स के टिप्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां आने वाले लोग अलग-अलग फूड स्टॉल पर जाकर लजीज व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकेंगे।

100 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं इस बार
इस बार ऑटो एक्सपो में 100 ऑॅटोमोबाइल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। पिछली बार 2016 में हुए ऑटो एक्सपो में 80 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। एक्सपो में कंपनियां कार, एमयूवी, एसयूवी, वैन, टू-वीलर, थ्री-वीलर, स्पेशल वीकल, कंसेप्ट वीकल, ट्रक, बस, विंटेज कार, सुपर कार, सुपर बाइक आदि प्रदर्शित करेंगी।

ये हैं टिकट के रेट:
-वीक डेज- 350 रुपए (जनरल आवर – दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक)
-वीक डेज- 750 रुपए (बिजनस आवर- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक)
– वीकेंड- 475 रुपए (जनरल आवर- सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)
-लास्ट डे – 450 रुपए (जनरल आवर- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक)