विवेकानंद के नाम पर हो कोटा विश्वविद्यालय

909

कोटा। भारतीय जनता युवा मोर्चा रेलवे कॉलोनी मण्डल के कार्यकर्त्ताओं ने कोटा विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने की राज्य सरकार से मांग की है।

यहां नयापुरा चौराहे विवेकानंद जयंती पर युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने अध्यक्ष संतोष नागर की अगुवाई में विवेकानंद की प्रतिमा का दुग्धाभिषेंक कर माल्यार्पण किया। नागर ने कहा कि विवेकानंद ने दुनिया में भारत के ज्ञान का डंका बजाया था।कोटा विश्व विद्यालय का नामकरण भी नहीं हुआ है।

पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा भाजपा के नेताओं ने विवेकानंद के नाम पर हो कोटा विश्वविद्यालय की स्थापना कराने में काफी संघर्ष किया है। विश्व विद्यालय परिसर में भी विवेकानंद  की प्रतिमा लगी हुई है। इस आशय का प्रस्ताव विवि प्रबंध मण्डल को लेना चाहिए।

युवा मोर्चा इसके लिए राज्यपाल व कुलाधिपति को ज्ञापन देगा तथा सरकार से भी मांग करेगा। माल्यपार्पण करने वालों में योगेंद्र मेहरा, अजा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष जेपी वर्मा,मिथिलेश, भवनी शंकर गुर्जर तथा नवीन शर्मा,रामराज मेघवाल आदि युवा नेता मौजूद थे।