पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स औऱ निफ्टी रिकॉर्ड नए स्तर पर

609

नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड स्तर पर हुई। तीसरी तिमाही में कंपनियों के बेहतर नतीजों की उम्मीद से शुक्रवार को सेंसेक्स औऱ निफ्टी रिकॉर्ड नए स्तर पर खुले।

सेंसेंक्स 75 अंक बढ़कर 34,59 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 31 अंक की तेजी के साथ 10,683 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में तेजी से सेंसेक्स ने 34638.42 के रिकॉर्ड नई ऊंचाई को छुआ। वहीं 10,690.25 प्वाइंट्स तक पहुंचा।

 पिछले रिकॉर्ड हाई स्तर
– 12 जनवरी को सेंसेक्स ने 34638.42 के रिकॉर्ड नई ऊंचाई को छुआ। वहीं 10,690.25 प्वाइंट्स तक पहुंचा।
– 11 जनवरी को निफ्टी ने 10,664.60 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
– 09 जनवरी को सेंसेक्स ने ऊंचाई का नया स्तर 34565.63 प्वाइंट्स को छुआ।
– 08 जनवरी को सेंसेक्स ने 34487.52 प्वाइंट्स का स्‍तर छुआ, वहीं निफ्टी 10,631.20 के हाई तक गया था।
– 5 जनवरी 2018 को सेंसेक्स 34,175 और निफ्टी 10,566.10 प्वाइंट्स तक गया था।
 
मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों खरीददारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.38 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में सन टीवी, फेडरल बैंक, एमफैसिस, टाटा ग्लोबल, एबीएफआरएल, एमआरपीएल, वॉकहार्ट फार्मा, भारत फोर्ज, टोरेंट पावर, नैटको फार्मा, टोरेंट फार्मा 0.90-2.37 फीसदी तक बढ़े।

– वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.71 फीसदी मजबूत हुआ है। कारोबार में स्मॉलकैप इंडेक्स ने 20130.86 का हाई बनाया। स्मॉलकैप शेयरों में केईआई, डुकॉन, उत्तम स्टील, मोरपेन लैब 6.46-11.85 फीसदी तक उछले।

 रुपए की मजबूत शुरुआत
सप्ताह के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। आज के कारोबार में रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 63.60 के स्तर पर खुला। गुरुवार को रुपया 63.66 के स्तर पर बंद हुआ था।

एसजीएक्स निफ्टी पहली बार 10,700 के पार 
अमेरिकी बाजारों में मजबूती से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ साथ कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.34 फीसदी बढ़कर 10,694 अंक पर कारोबार कर रहा है। एसजीएक्स निफ्टी पहली बार 10,700 के पार निकलने में कामयाब हुआ है। कारोबार के दौरान एसजीएक्स निफ्टी ने 10,709 का ऑलटाइम हाई बनाया।

जापान का बाजार निक्केई 13 अंक की गिरावट के साथ 23,697 अं पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंग सेंग 157 अंक की बढ़त के साथ 31,280 अंक पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 2487 अंक पर कारोबार कर रहा है, जबकि ताइवान इंडेक्स 81 अंक चढ़कर 10,891 अंक पर कारोबार कर रहा है।

शंघाई कम्पोजिट की चाल सपाट है और 4 अंक की बढ़त के साथ 3430 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.25 फीसदी की उछाल के साथ 3521 अंक पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद
गुरुवार को अमेरिकी बाजार ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया। डाओ जोंस 206 अंक की उछाल के साथ 25,575 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 58 अंक बढ़कर 7,212 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 19 अंक की तेजी के साथ 2,768 अंक पर बंद हुआ।