अनुभव का दिव्यांग सम्बल एवं शपथ ग्रहण समारोह कल

1251

कोटा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव का शपथ ग्रहण समारोह एवं दिव्यांग सम्बल कार्यक्रम शनिवार को जैन जन उपयोगी भवन आरोग्य नगर न्यू मेडिकल कॉलेज के सामने होगा।

कार्यक्रम संयोजक जेके जैन ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ ही 15 दिव्यांगों को ट्राई साईकिलें एवं व्हील चेयर निः शुल्क प्रदान की जाएगी। ग्रुप के नए अध्यक्ष प्रकाश ठौरा,सचिव एसके दोषी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष हंसमुख जैन गांधी तथा मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा होंगे।

अध्यक्षता सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महावीर विकलांग समिति की संयोजक प्रसन्ना भण्डारी होंगी।

 दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप्स के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने
 दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेके जैन को दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप्स 2018-19 का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।जैन को सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय यागदान के लिए जिला प्रशासन से भी सम्मानित किया जा चुका है।