राजस्थान का पहला ब्यूटी कॉन्टेस्ट 25 को कोटा सिटी में

1261

कोटा। ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन, हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन, हाड़ौती ब्यूटीशियन एसोसिएशन की ओर से 25 दिसंबर को यूआईटी ऑडिटोरियम में राजस्थान का पहला ब्यूटी फैंटेसी प्रतियोगिता होगी।

इसमें राजस्थान से 400 से ज्यादा ब्यूटी एक्सपर्ट भाग लेंगे। इसके अलावा फिल्म में मेकअप करने वाले आर्टिस्ट और देश के टॉप ब्यूटीशियन हिस्सा लेंगे।

हाड़ौती एसोसिएशन की प्रेसिडेंट डाॅ. नीता पारेख ने बताया कि इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें स्टार किड्स कॉंटेस्ट , ब्राइडल मेकअप, ट्रेडिशनल ब्राइडल मेकअप, ब्राइडल हेयर स्टाइल, मेहंदी प्रतियोगिता, कॉमर्शियल हेयरकट महिला और पुरुष शामिल होंगे। यह आयोजन हाड़ौती के ब्यूटीशियंस और ब्यूटी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

इसमें लाइव डेमोस्ट्रेशन भी होगा। एक्सपर्ट लोगों द्वारा ब्यूटीशियंस के महत्वपूर्ण पहलू बताएंगे। वे अपने गुर यहां के लोकल ब्यूटीशियंस को समझाएंगे। वहीं कार्यक्रम में उन लोगों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा।

 कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन बुधवार को उपमहापौर सुनीता व्यास ने किया। व्यास ने बताया कि इस तरह का आयोजन पहली बार प्रदेश में हो रहा है। इस दौरान सचिव मीनू जैन, नीरी भावनानी, अंजली, सुधा पारीक, रेखा, रूबी मौजूद थीं। 

यह होंगे कार्यक्रम
25 दिसंबर को सुबह 8 से 12 बजे तक प्रतियोगिताएं होंगी। 12 से 4 बजे तक लाइव डेमोस्ट्रेशन होगा। 4 बजे स्टार किड्स प्रतियोगिता होगी। इसमें बच्चे घर से तैयार होकर आएंगे और रैंप वॉक करेंगे। शाम 5 बजे अवॉर्ड सेरेमनी होगी। इसके अतिथि सांसद ओम बिरला उपमहापौर सुनीता व्यास होंगी। 

देशभर के नामी आर्टिस्ट आएंगे
प्रतियोगितामें निर्णायक टीम में राजस्थान, गुजरात, मुंबई, दिल्ली, गोहावटी आदि से महागुरु शिरकत करेंगे। इसमें हॉरर फिल्म और नाटकों में मेकअप करने वाले आमोद जोशी, चाची 420 फिल्म में कमल हसन का मेकअप करने वाले बाबा मेरू सहित हरीश भाटिया, संगीता चौहान, अर्पणा दवे, अशोक पारीक, यदू शर्मा शामिल हैं।