शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 316 अंक फिसला

661

मुंबई। शेयर बाजार शुक्रवार को भले ही उत्साह के साथ खुला था, लेकिन दिन भर के कारोबार का अंत 316 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ हुआ। सेंसेक्स 316.41 अंकों की गिरावट के साथ 32,832 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, 50 शेयरों वाले नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी में भी 104.75 अंकों की गिरावट आई। निफ्टी 10,121 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले सुबह 117.45 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 33,266 के स्तर पर खुला थी, निफ्टी भी 36 अंकों की बढ़त के साथ 10,262 के स्तर पर खुला था।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी बाजार 453.41 पॉइंट्स की दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 33,149 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी में भी 134.75 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। कहा जा रहा है कि जीडीपी के आंकड़ों में संशय को लेकर यह गिरावट बाजार में यह गिरावट देखने को मिल रही है।