YouTube Go से स्लो इंटरनेट पर भी देख पाएंगे वीडियो

775

नई दिल्ली। विडियो प्लैटफॉर्म यूट्यूब ने कुछ महीने पहले ही अपने सुपरलाइट वर्जन  यूट्यूब गो का बीटा वर्जन जारी किया था। अब यह ऐप बीटा वर्जन से निकलकर गूगल प्ले स्टोर पर आ गया है।

इससे पहले इस ऐप को 2016 में आयोजित ‘मेड फॉर इंडिया’ इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। इस ऐप की मदद से बिना इंटरनेट या स्लो इंटरनेट पर भी विडियो देखे जा सकते हैं।

यह ऐप यूजर्स को स्टैंडर्ड क्वालिटी में विडियोज को सेव करने की सुविधा देता है। इसमें विडियो देखने और डाउनलोड करने में बेहद कम डेटा खर्च होता है। विडियो को ऑफलाइन देखने से पहले प्रीव्यू भी किया जा सकता है।

डाउनलोड किए हुए विडियोज इंटरनल मेमरी या एसडी कार्ड में सेव हो जाएंगे। यह विडियोज 144p और 360p रेजॉलूशन में उपलब्ध होंगे और इन्हें ब्लूटूथ के जरिए शेयर भी किया जा सकेगा। वाई-फाई टेक्नॉलजी से भी इन्हें शेयर कर सकते हैं।

यह ऐप आपके आसापस ट्रेंडिंग विडियोज को होमपेज पर दिखाता है, इसके लिए आपको अपना लोकेशन ऑन रखना पड़ेगा। यह ऐप ऐंड्रॉयड के 4.2 किटकैट और उससे ऊपर के वर्जन पर रन करता है। ऐप का टोटल साइज भी 10MB से कम है।