3 महीने में तीसरी बार बढ़े गैस के दाम, कोटा में 751 रुपए का हुआ सिलेंडर

962

कोटा । सरकारने 3 महीने में तीसरी बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। अब नॉन सब्सिडी सिलेंडर 751 रुपए का मिलेगा। सब्सिडी 242 रुपए की होगी। हालांकि, सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 4 रुपए का ही असर पड़ेगा।

हाड़ोती एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सचिव अरविंद गुप्ता ने बताया कि पहले घरेलू सिलेंडर 505 रुपए का था, अब 509 रुपए का हो गया है। व्यावसायिक सिलेंडर 1359.50 रुपए का हो गया। पहले व्यावसायिक सिलेंडर 1212 रुपए था। वहीं, कांग्रेसी नेता मनोज दुबे ने गैस के दाम बढ़ाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ विश्वास घात कर रही है।