सोने की खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

1039

नई दिल्ली/ कोटा । धनतेरस और दिवाली के आस-पास लोग सोने और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं क्योंकि यह त्यौहार समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं ताकि उनके घर में भी धन और वैभव आए।

 धनतेरस का त्यौहार दिवाली से ठीक दो दिन पहले मनाया जाता है।  हम अपनी इस स्टोरी के जरिए आपको देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं।

दिल्ली में सोने के दाम: अगर आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहते हैं और आप धनतेरस के मौके पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि आज आपके शहर में 22 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 2,875 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं 24 कैरेट प्योर गोल्ड के दाम 3,072 रुपए प्रति ग्राम है।

 मुंबई में क्या हैं दाम: वहीं अगर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) के दाम 2,938 रुपए प्रति ग्राम हैं और 24 कैरेट प्योर गोल्ड के दाम 3,135 रुपए प्रति ग्राम है।

बैंगलुरू में क्या हैं दाम: इसके अलावा आईटी हब के नाम से मशहूर बैंगलुरू में स्टैंडर्ड गोल्ड 22 कैरेट के दाम 2,793 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड के दाम 2,987 रुपए प्रति ग्राम हैं।

चेन्नई में क्या हैं दाम: धनतेरस के दिन चेन्नई में 22 कैरेट सोने के दाम 2,844 रुपए प्रति ग्राम हैं। इसके अलावा 24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम 3,042 रुपए प्रति ग्राम हैं।

हैदराबाद में आज क्या हैं दाम: हैदराबाद में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,844 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,042 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

कोलकाता में क्या हैं दाम: कोलकाता में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,941 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,138 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

पटना : बिहार की राजधानी पटना में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,941 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,138 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,938 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,135 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,875 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,072 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

 लखनऊ में क्या हैं दाम: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,875 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,072 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

अहमदाबाद में क्या हैं दाम: अहमदाबाद में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,936 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,133 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

कोटा सर्राफा : चांदी 40600 रुपये प्रति किलोग्राम। सोना केटबरी 30750 रुपये प्रति दस ग्राम,  सोना 35870 रुपये प्रति तोला।  सोना शुद्ध 30900 रुपये प्रति दस ग्राम,  सोना 36040 रुपये प्रति तोला।