धनतेरस के दिन मामूली गिरावट के साथ खुले बाजार

615

नई दिल्ली। मंगलवार को धनतेरस के दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 27 अंको की गिरावट के साथ 32,606 को स्तर पर खुला जबकि निफ्टी 17 अंको की गिरावट का साथ 10,213 पर खुला।

सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सेंसेक्स 38 अंको की गिरावट के साथ 32,593 के स्तर पर जबकि निफ्टी भी 7 अंक गिरावट के साथ 10,223 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सोमवार को अमेरिकी बाजारों ने अच्छा कारोबार किया, जिसका पॉजिटिव असर भारतीय बाजार के कारोबार पर भी पड़ने की उम्मीद है।

हालांकि क्रूड ऑइल की कीमत अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन की वजह से फिर बढ़ गई है। इसका असर धनतेरस के दिन भारतीय बाजारों के कारोबार पर पड़ सकता है।

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में उत्साह देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 201 अंक चढ़कर 32,633 पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी भी 63 अंको की तेजी साथ 10,233 पर बंद हुआ था।