सेंसेक्स 31,929 पर खुला और निफ्टी 10 हजार के पार

649

नई दिल्ली। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सामान्य स्तर पर खुले। बीएसई सेंसेक्स 82.15 की बढ़त के साथ 31, 929 पर खुला, वहीं निफ्टी 27 पॉइंट की बढ़त के साथ फिर 10 हजार के पार खुला। बता दें कि सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार सामान्य स्तर पर खुले थे।

30 शेयरों का बीएसई सेंसेक्स 12.67 पॉइंट लुढ़ककर 31,801.55 पर खुला तो 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी भी 7.90 पॉइंट गिरकर 9,971.80 अंक पर खुला था। ऐसे में मंगलवार को बाजार की शुरुआत को बेहतर कहा जा सकता है।

जहां बॉम्बे डाइंग 11.25 अंकों की बढ़त के साथ 236.75 पर ट्रेंड कर रहा है, वहीं एनसीसी 3.50 की बढ़त के साथ 89.55 पर ट्रेंड कर रहा है। ईक्लर्क्स सर्विसेज में भी काफी बढ़त देखने को मिली। ईक्लर्क्स सर्विसेज 29.75 पॉइंट की बढ़त के साथ 1233 पर ट्रेंड कर रहा है।

इसके अलावा कुछ कंपनियों में गिरावट भी देखी गई। वर्लपूल इंडिया 23.50 अंक नीचे गिरकर 1320 अंकों पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं मार्कसंस फार्मा गिरावट के साथ 48.45 अंकों पर है। उज्जीवन फाइनैंस सर्विस लिमिटेड भी 4.05 अंकों की गिरावट के साथ 337 पर ट्रेंड कर रहा है।