विरोध और विवादों के बीच फिल्म ‘पद्मावती’ का ट्रेलर जारी, देखिये वीडियो

841

मुंबई। विरोध और विवादों के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का ट्रेलर जारी हो गया है।  इससे पहले इसका फर्स्ट लुक नवरात्र के पहले दिन जारी हुआ था। इस दिन मेकर्स ने इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए थे। फिर बारी आई शाहिद कपूर के लुक की। फिर आया रणवीर सिंह का अलाउद्दीन खिलजी लुक। रात दो बजे रणवीर सिंह ने इस लुक को जारी किया।

ये लुक पिछले दोनों लुक्स पर भारी रहा। रणवीर सिंह को इसमें पहचानना मुश्किल हो रहा है। वे बेहद क्रूर और खतरनाक नजर आ रहे हैं। हर स्टार के दो-दो पोस्टर्स जारी हुए हैं। इनमें फिल्म की रिलीज डेट भी नजर आ रही है। एक दिसंबर को इसे रिलीज किया जाएगा।

हाल ही में चर्चा थी कि मेकर्स अपनी पहले से तय रिलीज डेट पर इसे रिलीज नहीं कर पा रहे हैं, और तारीख आगे बढ़ सकती है। तब कहा जा रहा था कि इसे साल 2018 में रिलीज किया जाएगा।

 ‘जवान अलाउद्दीन खिलजी की तो पूरी शूटिंग अभी बाकि है। भंसाली को यह काम 20 अक्टूबर तक पूरा करना है। एक दिसंबर में काफी वक्त है। पोस्टर को देखते हुए लगता है कि इसे वक्त पर पूरा कर लिया जाएगा।’

रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी पर बन रही इस फिल्म की काफी शूटिंग हो चुकी है। शाहिद और दीपिका का काम तो लगभग पूरा हो चुका है। भंसाली का यह प्रोजेक्ट ऐतिहासिक कहानी पर बेस्ड है।