सौ करोड़ी हफ़्ता वसूली से चूक गई जुड़वा 2

1002

मुंबई। वरुण धवन , जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म जुड़वा 2 एक हफ़्ते में घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ रूपये की कमाई तो नहीं कर पाई लेकिन वरुण धवन ने एक हफ़्ते में सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड अपने लिए तो बना ही लिया है।

डेविड धवन निर्देशित फिल्म जुड़वा 2 ने सातवें दिन छह करोड़ छह लाख रूपये की कमाई की है।दशहरा और गांधी जयंती की छुट्टी के साथ जुड़वा 2 को चार दिनों का वीकेंड मिला था लेकिन मंगलवार से कलेक्शंस में गिरावट आनी शुरू हो गई और फिल्म प्रतिदिन छह से आठ करोड़ रूपये के बीच सिमट कर रह गई।

जुड़वा 2 का नेट इंडिया कलेक्शन अब 98 करोड़ आठ लाख रूपये हो गया है यानि फिल्म एक करोड़ 92 लाख रूपये से पीछे रह गए। शुक्रवार को भले ही ये उपलब्धि हासिल हो जायेगी लेकिन पहले हफ़्ते में 100 करोड़ एक पहुंचने में फिल्म नाकाम रही।

हालांकि फिल्म हिट हो गई और वरुण धवन ने भी अपने नाम एक उपलब्धि जोड़ ली। ये वरुण धवन की सोलो फिल्मों में एक हफ्ते में सबसे तेज़ कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ‘ बद्रीनाथ की दुल्हनिया ‘ ने एक हफ़्ते में सिर्फ 73 करोड़ 66 लाख रूपये और एबीसीडी 2 ने एक हफ्ते में 71 करोड़ 78 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।