शरद पूर्णिमा महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया

767

कोटा। श्री फलौदी महिला मंडल की ओर से गुरुवार को मेड़तवाल छात्रावास परिसर में शरद पूर्णिमा महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई।

अध्यक्ष अनोख गुप्ता ने बताया कि समाज की महिलाओं ने राधा कृष्ण के महारास में मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किये। मधुर भजनों को धुन पर भक्तजन देर रात तक झूमते रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। समाज अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने बताया कि मध्य रात्रि में खीर वितरण के साथ महोत्सव सम्पन्न हुआ।