महिंद्रा का XUV500 एसयूवी का नया वैरियंट लॉन्च

894

नई दिल्ली। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपनी पॉप्युलर एसयूवी, XUV500 का नया W9 वैरियंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 15.45 लाख रुपए रखी गई है। इसमें W10 वैरियंट से महिंद्रा ने कई फीचर्स लिए हैं।

Mahindra XUV500 W9 वैरियंट में कंपनी ने इलेक्ट्रिक सनरूफ, रिवर्स कैमरा विद डायनैमिक असिस्ट, 7 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इकोसेंस टेक्नॉलजी, ऐंड्रॉयड आॅटो, इमर्जेंसी कॉल, ड्यूल एयरबैग्स आदि फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra XUV500 W9 मैनुअल और आॅटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन आॅप्शंस में अवेलेबल है। इसका मुख्य कॉम्पिटीशन हाल ही लॉन्च हुई जीप कम्पस एसयूवी से होना है। इसके अलावा इस एसयूवी का Hyundai Creta, Tata Hexa और लॉन्च होने वाली रेना Renault Captur से भी है।  रेनॉ कैप्टर 14 से 18 लाख रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकती है।

महिंद्रा की यह एसयूवी 2.2 लीटर मोटर के साथ आती है। यह इंजन 3,750 आरपीएम पर 140 पीएस का पावर और 1,600 से 2,800 आरपीएम पर 330 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। महिंद्रा XUV 500 में 5 स्पीड मैनुअलस और 6 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन में से किसी एक को चुनने का आॅप्शन भी है।