कोटा में पेट्रोल 2.55 रु. डीजल 2.35 रु. लीटर सस्ता

665

 कोटा। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रु. लीटर घटा दी। मोदी सरकार के कार्यकाल में एक्साइज ड्यूटी में यह पहली कटौती है। राज्यों में वैट की दरें अलग हैं, इसलिए कोटा में पेट्रोल 2.55 रु. डीजल 2.35 रु. लीटर सस्ता हो गया। वित्त मंत्रालय ने ड्यूटी घटाने की एक वजह महंगाई को बताया है।
कोटा में पेट्रोल अब 70.60 डीजल 60.51 रु. लीटर
     पुरानी दर    नई
पेट्रोल 73.15      70.60
डीजल 62.86     60.51
कीमत रुपए/लीटर में