दीपिका ने ‘पद्मावती’ में पहने 20 किलो के गहने

1016

 इस फिल्म में दीपिका ने 20 किलो के गहने पहने हैं, रानी ‘पद्मावती’ के गहने ही नहीं उनके कपड़े भी काफी भारी-भरकम हैं।

मुम्बई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावती’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के किरदारों के लुक रिवील किए गए। इसके बाद तो फिल्म की रिलीज का इंतजार और बढ़ गया है।

फिल्म के दौरान रॉयल लुक में दीपिका इतनी फब रही हैं कि देखने वालों अंदाजा ही नहीं होगा। हालांकि इस लुक को कैरी करना दीपिका के लिए आसान नहीं था।

दीपिका को इस लुक को अपनाने के लिए खासी मेहनत करना पड़ी हैं। इस फिल्म में दीपिका ने 20 किलो के गहने पहने हैं। रानी ‘पद्मावती’ के गहने ही नहीं उनके कपड़े भी काफी भारी-भरकम हैं।

लेकिन फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल नरुला का कहना है कि लोग वजन की बात कर रहे हैं। हमने ऐसा कुछ नहीं बनाया जिसे पहनना नामुमकिन हो। गहनों और कपड़ों के अलावा दीपिका का यूनीब्रो लुक भी काफी चर्चा में है।

इससे पहले काजोल, शिल्पा शेट्टी जैसी ऐक्ट्रेसेज इस लुक में नजर आ चुकी हैं लेकिन दीपिका ने इस फिल्म के लिए खास तौर पर यह लुक अपनाया। दीपिका से अलग शाहिद का लुक भी बेहतरीन लग रहा है।