चाइना की महिलाओं को कोटा डोरिया से निर्मित दुपट्टे पसंद

844

कोटा।  अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला कोटा डोरिया इस बार चीन में छा गया है। चीन के लोगों कोटा की खूबसूरती और सादगी के साथ यहां के पहनावें में खास दिलचस्पी है। इस बात को साबित करती है, गोंगडोंग में लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी।

प्रदर्शनी में आने वाले कोटा डोरिया को विशेष रूप से देखने आ रहें है। चीन की महिलाओं को कोटा डोरिया से निर्मित दुपट्टे सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं।

चीन में लगी है प्रदर्शनी
चीन सरकार की ओर से बुनकरों के उत्पादों की अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी गोंगडोंग शहर में लगाई गई। इसमें कोटा को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला कोटा डोरिया इस बार चीन में छा गया है।

प्रदर्शनी औपचारिक रूप से बुधवार से शुरू हो गई है। इसका विधिवत उद्घाटन गुरुवार को किया जाएगा। 24 सितम्बर तक प्रदर्शनी लगेगी। इसमें दुनियाभर के सवा सौ बुनकर भाग ले रहे हैं।

चीन में छायी कोटा की शान
राजस्थान से भी कोटा डोरिया की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें कोटा डोरिया बुनकर प्रतिनिधि के रूप में कोटा के इरफान मोहम्मद ने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इरफान ने बताया कि बुधवार को प्रदर्शनी में विशेष लोगों को आमंत्रित किया गया था। वैसे तो सभी जगह के पहनावे को पसंद किया। लेकिन कोटा डोरिया के लिए महिलाएं खासी आकर्षित दिखी।

दुपट्टे आए ज्यादा पसंद
प्रदर्शनी में महिलाओं ने कोटा डोरिया के लगभग सभी मटेरियाल को देखा। लेकिन उनकी खास पसंद बने कोटा डोरिया से निर्मित दुपट्टे महिलाओं ने साडि़यां भी देखी। प्रदर्शनी में कोटा डोरिया कैसे बनाया जाता है, इसका लाइव डेमो भी दिया जा रहा है।